अंतरजाल की दुनिया और जीवन में मोहित शर्मा 'ज़हन' के बिखरे रत्नों में से कुछ...

Monday, April 22, 2019

कौवों का हमला Rap #ज़हन

Wrote a promo rap for Ajay Kumar's book

कांव कांव - धाँय धाँय,
इंसानों की हाय हाय!

सुन ले पक्की वार्निंग 
नहीं है ये कोई जुमला 
तेरी ऐसी तैसी करने प्रेज़ेंटिंग...
कौवों का हमला!
आजा तेरी एसयूवी का घमंड तोड़ दूँ,
बोनट पर अपनी बीट निचोड़ दूँ
कांव कांव - धाँय धाँय,
इंसानों की हाय हाय!

अपुन की तेज़ नज़र, 
रखे हर बात की खबर,
साइज अपना छोटा...
पर दिल से गब्बर!
कैच मी इफ यू कैन,
उड़ा मैं फर्र-फर्र... 
कांव कांव - धाँय धाँय,
इंसानों की हाय हाय!

कहे काग को चालू,
ये साला होमो सेपियन मक्खीचूस,
खुद गधे की शक्ल वाला,
मुझे कहे मनहूस!
कांव कांव - धाँय धाँय,
इंसानों की हाय हाय!

चिल करते ब्रोज़ को हुर्र हुररर कहके उड़ाये,
पितृ पक्ष में पूड़ी लेकर पीछे भागा आये। 
क्रो गैंग से पंगा मत ले...
अपनी चोंच से जाने कितने टकले सुजाये। 
कांव कांव - धाँय धाँय,
इंसानों की हाय हाय!

तोड़ेगा तेरी ईगो का गमला,
फ्रेश रापचिक कौवों का हमला। 
तो सारे बोलो... 
कांव कांव - धाँय धाँय,
इंसानों की हाय हाय!

===========
- मोहित शर्मा ज़हन

Friday, January 18, 2019

Hindi Tongue Twister


Short - "चुकंदर खाकर सुंदर छछूंदर के अंदर हुआ भगन्दर।"

Long - चुकंदर खाकर सिकंदर नामक सुंदर से छछूंदर के पेट के अंदर मचे बवंडर से उसे हुआ भगन्‍दर। 

#ज़हन

Friday, November 16, 2018

Late Update: Mohit Trendster's TWG Stats and Hall of Fame entry

Massively multiplayer online game (MMO) - The Wrestling Game
Millions of Registered players and 5 Popular servers
Wrestler Name - Trendster
Status - Retired (Active: 2011-2017) on one server and Semi-Retired Indie on other (Trendy Baba)
TWG Win/Loss/Draw stats - 68% win rate after frequent sparring sessions against awesome players...I’ll take it anyday.

TWG Trendster's Palmares


Trendster in Hall Of Fame list (Ranked #39)























Enjoyed countless matches, leagues, federations, events, championships, tag teams, stables and training schedules....Thanks TWG! <3

Saturday, August 4, 2018

दांव #poetry #zahan


रोटी के रेशों में चेहरा दिखेगा, 
उजली सहर में रंग गहरा दिखेगा। 
सच्चे किस्सों पर झूठा मोल मिलेगा,
बीते दिनों का रास्ता गोल मिलेगा। 

किसको मनाने के ख्वाब लेकर आये हो?
घर पर इस बार क्या बहाना बनाये हो?
रहने दो और बातें बढ़ेंगी,
पहरेदार की त्योरियां चढेगीं। 
चलो हम कठपुतली बनकर देखें,
जलते समाज से आँखें सेंके। 

हाथों की लकीरों में उलझ जाएगा,
हमें बचाने भी कोई हमसा ही आएगा। 
फिर ना निकले कोई सिरफिरा,
तमाशबीनों का मज़ा किरकिरा। 

कुछ तो मन बनाना पड़ेगा,
नहीं तो अपना कर्ज़ा बढ़ेगा। 
चाल चलकर देख ही लो...
हाथ तो दोनों सूरत में मलना पड़ेगा। 
=======
#ज़हन

One of the Introductory poems by yours truly - Ibadat Ishq ki (Book) by Vikas Durga Mahto