जब काम की जल्दबाज़ी में किसी अपने के साथ चल रही चाय...थोड़ी छोड़नी पड़ती है।
जब किसी खूबसूरत अनजान राह पर उतरने के ख्याल भर को दुनिया की बंदिशें रोक देती हैं।
जब किसी के पास रहने की आदत के बीच एक दिन वह हमेशा के लिए चला जाता है।
जब बरसों किसी से बताने को मन के किसी कोने में संभाल के रखी बातों से ज़रूरी कुछ आन पड़ता है...
बड़ी बातों का लिहाज कर छोटी बातें घूंघट कर लेती हैं।
समय के साथ...यूं ये कुछ बातें कई बन जाती हैं। बस इन्हीं कुछ या कई बातों को 'कलरब्लाइंड बालम' संग्रह में पिरोया है। ज़रा ठहर कर पढ़ें शायद इससे कोई छूटी बात आपको भी याद आ जाए..."
"ज़िन्दगी दो चीज़ों की मोहताज होती है - एक रोटी का कौर और दूसरा सही दौर। जहां रोटी की अहमियत रोज़ महसूस होती है वहीं दौर को समय की सुई इतना भगाती है कि बैठकर उसको महसूस करने या उसकी अहमियत समझने का वक़्त ही नहीं मिलता। इसी तरह हम अक्सर खुद से पूछते हैं कि कोई बात, कोई याद...कहीं हुआ एक वाकया या घटना मामूली सा तो था पर मुझे क्यों याद है। ऐसा क्या खास था इसमें? कुछ भी नहीं! यह शायद आपके दिमाग का आपसे बदला लेने का तरीका है कि "मन को सुकून देने वाली ज़िन्दगी की अहम बातों को याद नहीं रखोगे, तो फिर भुगतो!" या शायद उसकी नम अर्ज़ी है कि "साहब जी/मैडम जी, बहुत भाग लिए ज़िन्दगी में...कभी तो ठहरकर अपनी संजोई यादों को निहारो!" इन कहानियों में ऐसे बारीक लम्हों को पिरोने की कोशिश की है। मुझे नहीं पता कि आपकी ज़िन्दगी में कौनसा दौर चल रहा है पर मैं उम्मीद करता हूं कि इन कहानियों को पढ़ने के बाद आप ऐसे लम्हों की डोर पकड़े हर दौर में अपने दिल को दिलासा देंगे..."
मोहित शर्मा जी, जो की मोहित शर्मा 'जहन' नाम से बेहतर जाने जाते हैं , तथा दोस्तों और अपने फैंस के बीच ' ट्रेंडी बाबा ' के उपनाम से भी प्रसिद्ध हैं , वर्ष 1999 से लेखन में कार्यरत हैं। जब उन्होंने कक्षा 6 में अध्ययनरत ही कारगिल युद्ध के वीरों को समर्पित एक कविता लिखी थी, जो उस समय ' राष्ट्रीय सहारा ' में प्रकाशित हुई थी, मौजूदा समय की बात करें तो कॉमिक्स फैन्स की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा फैन होगा जो मोहित जी के नाम और काम से परिचित नहीं होगा , क्योंकि तबसे लेकर अब तक मोहित जी के कई साझा संकलन , कॉमिक्स, ईबुक्स एवम प्रिंटेड किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, इन सब से गुजरते हुए आपने " फ्रीलांस टैलेंट्स " और " इंडियन कॉमिक फैंडम " नामक उपक्रमो की भी शुरुआत की।
प्रस्तुत क़िताब के बारे में आपको बता दें कि इसमें 90+ लघु-कहानियों का संकलन मौजूद है। जिसमें आपको हर स्वाद का ' मोहितपन '
मिलेगा, ये कहानियां आपको हंसाएगी, रुलायेंगी , और जरूरत के हिसाब से धिक्कारेंगी भी, चूंकि मोहित जी लेखन में अपने प्रयोगों के लिए भी प्रसिद्ध हैं तो ऐसे में आपके लिए ये संकलन एक खज़ाने से कम नहीं साबित होगा।
-------------
बकौल मोहित जी ,
" इस संकलन की कहानियों में इन छोटी-छोटी बातों को पिरोने की कोशिश की है। मुझे पता नहीं कि आपकी ज़िन्दगी में कौनसा दौर चल रहा है पर मैं उम्मीद करता हूं कि इन कहानियों को पढ़ने के बाद आप ऐसी बातों की डोर पकड़े हर दौर में अपने दिल को दिलासा देंगे। हास्य, निराशा, हार-जीत, डार्क, उम्मीद, उम्र, सबक के फ्लेवर हैं। अगर कोई फ्लेवर जुबां को पसंद न आए तो परेशान न हों, शायद एक-दो पन्नों बाद आपकी पसंद का स्वाद आ जाये "
Mohit Sharma Artist Profile @ Fenil Comics Website.
"……is a multiple award-winning Author-Poet, Researcher & Social Activist (Education, Poverty, Child Labour and Fight against Negative Generalization). He is currently based in Meerut, Uttar Pradesh. With hundreds of published works in various genres Mohit is one of the youngest members of Fenil Comics team. He is knowN for his poetic comics in comics world published by fenil comics at digital platforms. Currently he is working on different projects of fenil comics like detective stories of jasoos balram for 10 ka dum series.”