अंतरजाल की दुनिया और जीवन में मोहित शर्मा 'ज़हन' के बिखरे रत्नों में से कुछ...
Showing posts with label Independent. Show all posts
Showing posts with label Independent. Show all posts

Friday, August 14, 2026

मासूम आवाज़ों में आज़ादी का जश्न...स्वतंत्रता दिवस!

 

पता नहीं कौन सिरफिरे आपकी शहादत के किस्से पढ़ा करते हैं, 100 साल बाद भी आप भारत के बच्चे-बच्चे में जिया करते हैं.... जय हिंद! इंक़लाब ज़िंदाबाद!

=================

जब स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को स्कूल से किसी स्वतंत्रता सेनानी का रूप बनकर आने को कहा जाता है, तो सच कहूँ, बच्चों से ज़्यादा मैं खुद उत्साहित हो जाता हूँ। उनकी मासूम आँखों में देश के लिए गर्व और उनकी टूटी-फूटी ज़ुबान में स्वतंत्रता सेनानियों के नारे सुनकर मन खुश हो जाता है। विभव आज शहीद भगत सिंह जी बने हैं। शायद यही वो छोटी-छोटी चीज़ें हैं, जो हमारी अगली पीढ़ी को हमारे इतिहास और हमारे संघर्षों से जोड़ती हैं। हमारे देश ने आज़ादी के बाद कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं, लेकिन हमारे सामने आज भी कई चुनौतियाँ हैं। बेहतर भारत की ओर बढ़ने का यह सफ़र और संघर्ष यूँ ही आगे बढ़ता रहे।

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

जय हिंद!

#ज़हन

Sunday, June 2, 2013

Baali # 1 (Aryan Creation)


Helping Aryan Creation management with the Baali Story and Promotion.  Here's my first writeup on Baali Series promotion.

महागाथाओं में वर्णित वह बाली जो सामने शत्रु की आधी शक्ति धर लेता,
कबसे भटकता प्रभु से विनति करूँ ...
एक बार कलियुगी पृथ्वी से सामना करवा दो ...इसका आधा पाप हर लूँ !!

कल्की अवतार की प्रतिक्षा नहीं करूँगा ....
इस युग के छदम रावणों का संहार कालांतर तक करता रहूँगा !!

सुग्रीव सी सेना नहीं ....
हनुमान सी भक्ति नहीं ...
राम से आदर्श नहीं ...
परन्तु आज मै उसी ओर का योद्धा हूँ ...
जिस ओर से युगो पहले यह सब लड़े थे !!


- Mohit Sharma (Trendy Baba / Trendster)