अंतरजाल की दुनिया और जीवन में मोहित शर्मा 'ज़हन' के बिखरे रत्नों में से कुछ...
Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

Wednesday, September 22, 2021

मेरे देश की टीम बनाम निजी संस्था की टीम! (भारतीय क्रिकेट)

Japan (Women) cricket team - 2010 Asian Games Bronze Medalists

 जो बीत गया, उसे बदला नहीं जा सकता - लेकिन उससे सीख ज़रूर लेनी चाहिए। जहां पदक तालिका में जापान, अफ़गानिस्तान जैसे उभरते देशों को देखना अच्छा रहा, लेकिन फिर याद आया कि किसी द्विपक्षीय सीरीज़ की वजह से भारत ने एशियाई खेलों में जैसे थाली में सजा के रखे गए चार पदकों को नहीं लिया। पुरुष टीम का कैलेंडर आईपीएल आदि की वजह से समझ में आता है (वैसे यह वजह भी सही नहीं), पर महिलाओं को 2010 और 2014 के दो स्वर्ण पदक जीतने के लिए क्यों नहीं भेजा गया, मेरी समझ से परे है। अगर भारत अपनी रिज़र्व टीमें भी भेजे, तो स्वर्ण न सही पर पदक ज़रूर आ सकते हैं। 

उस समय इस बात पर काफ़ी हंगामा और कोर्ट केस भी हुआ था। अंत में लचीले कानूनों पर अमीर बीसीसीआई बोर्ड की जीत हुई और फ़ैसला दिया गया कि तकनीकी रूप से भारतीय क्रिकेट टीम - भारत की टीम न होकर, बीसीसीआई संस्था की टीम है। यह खबर जानकार बड़ी निराशा हुई। इस बाबत मैंने लल्लनटॉप मीडिया के एक कार्यक्रम में नामी भारतीय महिला क्रिकेटर शिखा पांडे से सवाल किया (और उन्हें जापान जैसे देशों के क्रिकेट में पदक जीतने का उदाहरण भी दिया), तो उन्होंने डिप्लोमेटिक से जवाब में बताया कि एक क्रिकेटर होने के नाते उनका मुख्य काम क्रिकेट खेलना है और बोर्ड की नीतियों या प्रबंधन के फ़ैसलों की उन्हें खास जानकारी नहीं है...सार्वजनिक मंच पर मुझे ऐसे ही जवाब की उम्मीद थी।

अब देखना है कि 2022 के खेलों में बीसीसीआई का क्या रुख रहता हैं।

Saturday, November 23, 2019

LB Annual Day Cricket Series


Fun times with Lionbridge colleagues! Great commitment by everyone. 
2 friendly cricket matches - Lionbridge Annual Day 2019
Black Panthers vs. White Tigers (my team)
First Match (12 Overs), Second Match (6 Overs)
Match 1 - BP (139/1) beat WT - (138/7) by 9 wickets.
Match 2 - WT (49/2) beat BP (47/4) by 8 wickets
Result 1-1
Lost first match and won the second. Performed well with the bat. Scored highest runs (33*) in second 6-over match.

Tuesday, July 5, 2016

बाहरी परत (कहानी) - मोहित शर्मा ज़हन

ओलम्पिक 800 मीटर दौड़ क्वालीफाइंग राउंड में रमन ने गिर कर भी रस पूरी की और क्वालीफाई किया। हालांकि, गिरने के दौरान रमन की कुछ पसलियां टूट गईं, और अंदरूनी चोटें लगी। अन्य राउंड के दौरान यह अपडेट दुनियाभर में दर्शकों को मिली। उन्हें यह भी बताया गया कि रमन ने फाइनल राउंड  में दौड़ने का फैसला लिया है। इस हालत में और दौड़ने का मतलब था नुकसान को बढ़ाना। अपने घर पर ओलम्पिक खेलों का सीधा प्रसारण देख रहा आलोक बोला - "सरफिरा है यह इंसान! दौड़ के लिए जान दांव पर लगा रहा है।" 

फाइनल में रमन ने दर्द से लड़ते हुए रजत पदक जीता। फिर साक्षात्कार के एक सवाल में जैसे उसने घर बैठे आलोक को उत्तर दिया। 

"मेरी उम्र 29 साल है, 4 साल रुकने का कोई औचित्य नहीं था क्योंकि 33 वर्ष का एथलीट अब ओलम्पिक की इस श्रेणी में नहीं दिखता। पिछले 22 वर्षों से मैं इस मंच पर आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूँ। रोज़ सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक मेरी ट्रैनिंग, खान-पान, विचार सब ओलम्पिक मेडल की तरफ केंद्रित रहे। यहाँ आने के लिए मैंने दोस्तो के कई प्लान मिस किए हैं, मेरे जीवन में कॉलेज-प्यार जैसे पड़ाव मैंने स्किप कर डाले, परिवार के साथ तसल्ली से बैठकर बातें करना-समय बिताना छोड़ा है....सपनो की चुभन से रोज़ चैन की नींद छोड़ी है। अब यहाँ तक आकर कैसे लौट जाता? मैंने आगे के जीवन में चैन की नींद चुनी, मैंने अपने घरवालों, मित्रों और चाहनेवालो से आँखें मिलाना चुना।"

आलोक को समझ आया कि अक्सर बातों और लोगो की दिखाई दे रही बाहरी परत के अलावा भी दुनिया होती है। 

समाप्त!
===============

#mohitness #mohit_trendster #trendybaba #freelance_talents #freelancetalents

Wednesday, May 29, 2013

TWG : Federation Gimmick & Profile

TWG online managerial multiplayer game also have federations/promotions option in which virtual shows are hosted regularly with championships, players organized according to their current level. I joined this  federation as a mid-carder. I wrote this intro and further in shows commentary.



Name: Trendster

Nickname: Trendy Baba

Height: 6'2"

Weight: 247lbs

Finisher: Rash Ranger, Mohitness

Taunt: Fandom

"Trendy Baba was a nomadic Hindu sadhu who helped people and was like an unrecognized crime fighter in his country India...one day he was chasing a terrorist gang, but due to misunderstanding and confusion Trendy Baba killed a budding wrestler competing in Independent promotions of South Asia, (Ring Name: Trendster, Name: Mohit Sharma). When the sad spirit of Mohit told him the truth and demanded justice, Trendy Baba willingly gave his body to Mohit....with few of his powers. As a result of his wrestling abilities he soon received contracts from top American Promotions.

Truth is Mohit was indeed one of the terrorists who is money minded and a traitor against his nation India, now got body and powers of Trendy Baba.....but due to sacred body and mind of Trendy Baba his mood, thinking, ideologies....change every now and then..sometimes good-positive and sometimes evil-negative. So, in one event Trendster is heel and in very next PPV he is face helping others....due to his uneven behavior people call him psycho but he is one of the main draws for the promotions he work for. He still helps criminals for money.

Lets hope someday Trendy Baba spirit gets his sacred body from evil Mohit. :)"

Sunday, May 26, 2013

भारत से बड़ी BCCI (Asian Games 2010, Guangzhou)


BCCI (Board of Control for Cricket in India) कई बार देश के लिए नहीं पैसे के लिए बनी संस्था लगती है। फिक्सिंग का मुद्दा तो 1999 के बाद से हमेशा से रहा है पर आप लोगो के साथ एक किस्सा और बाँटना चाहता हूँ। 2010 मे एशियाई खेलो मे क्रिकेट भी शामिल था अपने टी-ट्वंटी फॉर्मेट में जहाँ सिर्फ एशिया की परिधि होने के कारण अधिकतर देशो की टीम अंतरराष्ट्रीय लेवल के हिसाब से कमज़ोर थी। उनमे कुछ टीमों के नाम बताता हूँ मलेशिया, जापान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, होंग कोंग, मालदीव्स, चीन।

गोल्ड मैडल जीता बांग्लादेश ने सिल्वर मैडल अफगानिस्तान के हिस्से आया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बहाना दिया की उसकी पहले से ही विदेशो मे सीरीज तय है, बिजी शीड्युल की वजह से खिलाड़ी थक गये है तो वो टीम नहीं भेज सकती। देश के लिए मैडल लाने की कोई इच्छा नहीं? चलो मुख्या टीम नहीं भेज सकते तो टीम से बाहर भी दर्जनों प्रतिभावान खिलाड़ी बैठे थे उनकी टीम बना देते। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी विदेशों के टूर पर थी पर उन्होंने दोयम दर्जो की टीम भेजी जिस वजह से पाकिस्तान को कांस्य पदक भी मिला। भारत ने वो भी नहीं किया ....क्यों? पैसा ...देश के आगे पैसा! महिलाओं मे भी टीम नहीं भेजी गयी नतीजा यह हुआ की इस श्रेणी मे भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और जापान जैसी टीम पदक ले गयीं।

दुर्भाग्य की बात है की इस राष्ट्रद्रोह जैसी बात को ना मीडिया ने तवज्जो दी, ना खेल मंत्रालय और ना देश के नेताओ ने। आखिर ये भारत देश की क्रिकेट टीम थी या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जिसके पैसों के आगे कोई तर्क नहीं चलता?

हजारो नेशनल, इंटरनेशनल रिटायर्ड क्रिकेट खिलाडियों को पेंशन, नए खिलाडियों के लिए कैम्प्स, दुसरे खेलों को प्रोत्साहन जैसी चीज़ें भारतीय कण्ट्रोल बोर्ड करता है पर दुनिया की सबसे अमीर खेल संस्थाओं मे से एक होने के नाते वो भी भारत जैसे विकासशील देश मे (बाकी अमीर संस्थायें यूरोपी एवम अमेरीकी विकसित देशों में है), उस से और भी उम्मीदें है साथ ही उसकी कमियाँ जैसे भ्रष्ट्राचार, अपने अधिकारों और पैसो का अनुचित प्रयोग उसे बंद करना चाहिये।

लोगो के रवैये पर भी दुख है मसलन IPL एक घरेलु लीग है उसके छोटे मैच पर भी इतना हल्ला, उत्सव जैसा माहौल जबकि अंतरराष्ट्रीय एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल खेलों की भनक तक नहीं। कुछ खुद को "खेलो का दीवाना" कहने वालो के सामान्य ज्ञान पर हँसी आती है फिर निराशा भी होती है।



- मोहित शर्मा (ट्रेंडी बाबा)