अंतरजाल की दुनिया और जीवन में मोहित शर्मा 'ज़हन' के बिखरे रत्नों में से कुछ...
Showing posts with label Parmanu. Show all posts
Showing posts with label Parmanu. Show all posts

Thursday, December 15, 2022

AI written superhero short fight scene - Nagraj vs. Parmanu #experiment #comics #AI

 AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा आर्टवर्क आप लोग आजकल देख ही रहे होंगे, पेश है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा लिखा गया दो भारतीय सुपरहीरोज़ का फाइट सीन (वो भी बस एक लाइन के प्रांप्ट से)। समय के साथ ये बेहतर होगा और शायद आगे कभी हम लेखकों को कच्चा चबा जाएगा... #kidding

Variant 1

As the two superheroes face off against each other, Nagraj summons a massive swarm of snakes to attack Parmanu. Parmanu uses his atomic energy powers to create a powerful shield around himself, protecting him from the snakes.

Nagraj charges at Parmanu, using his superhuman speed and agility to try and catch him off guard. Parmanu responds by generating a powerful blast of atomic energy, which Nagraj narrowly dodges.

The two superheroes continue to battle, each trying to outmaneuver the other with their powers. Nagraj uses his ability to regenerate to shrug off Parmanu's powerful energy blasts, while Parmanu uses his atomic energy to create powerful shields and attack Nagraj from a distance.

As the fight wears on, both Nagraj and Parmanu begin to tire. Nagraj summons one final swarm of snakes, but Parmanu uses his atomic energy to create a massive explosion, scattering the snakes and knocking Nagraj off his feet.

With Nagraj momentarily stunned, Parmanu takes the opportunity to deliver the final blow. He generates a massive blast of atomic energy, which engulfs Nagraj and sends him flying through the air. Nagraj crashes to the ground, unconscious.

In the end, Parmanu emerges victorious, using his incredible powers to defeat the powerful Nagraj. The city is safe once again, thanks to the bravery and strength of these two powerful superheroes.

==============

Variant 2

The two superheroes, Nagraj and Parmanu, stood facing each other in the deserted city street, each sizing up the other and preparing for battle. Nagraj, the Snake King, hissed menacingly as he summoned a swarm of snakes from the ground around him, ready to strike at his opponent.

Parmanu, the atomic superhero, raised his hands and focused his energy, creating a powerful shield of atomic force around himself. He knew that he would need it to protect himself against Nagraj's deadly snakes.

The two superheroes charged at each other, Nagraj using his snakes to attack and Parmanu using his atomic energy powers to defend and counterattack. The air was filled with the sound of hissing snakes and the crackling of atomic energy as the two superheroes fought.

Nagraj was quick and agile, using his snakes to slither and strike at Parmanu from all directions. But Parmanu was ready, using his atomic powers to create blasts of energy that shattered the snakes into pieces.

The battle raged on, with neither superhero showing any signs of backing down. Nagraj continued to summon more and more snakes, but Parmanu's atomic energy powers seemed to grow stronger with each passing moment.

Finally, after what seemed like an eternity, Nagraj began to tire. His snakes were dwindling in number and his attacks were becoming less and less effective. Parmanu saw his opportunity and unleashed a massive blast of atomic energy, engulfing Nagraj in a brilliant flash of light.

When the light faded, Nagraj was nowhere to be seen. Parmanu had emerged victorious, using his incredible powers to defeat the Snake King and save the city from his evil plans. The people cheered as Parmanu flew off into the sky, ready to face whatever challenges lay ahead.

Wednesday, August 3, 2016

Interview with Writer Anurag Kumar Singh

Originally Published - http://www.culturepopcorn.com/

श्री अनुराग कुमार सिंह पिछले 8 वर्षो से राज कॉमिक्स के साथ जुड़े हुए हैं। इस बीच उन्होंने कई कॉमिक्स की परिकल्पना, संपादन और लेखन में योगदान दिया। जनवरी 2008 के एक इवेंट में इनसे मिला और पाया कि अनुराग जी एक मृदुभाषी, हँसमुख, मिलनसार व्यक्ति है, जो निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने और नए आईडिया सोचने में लगे रहते हैं। कहानी गढ़ने और सीन-अनुक्रम जोड़ने का इनका तरीका मुझे काफी पसंद है। हालांकि, जितने परिकल्पनाओं का इनके पास भंडार है उस अनुपात में कॉमिक नहीं आयी है अबतक पर आशा करता हूँ आने वाले समय में वो इसकी भरपाई कर देंगे। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश। - मोहित शर्मा ज़हन

Q) - अपने बारे में बताएं - आपका बचपन, शिक्षा, गांव-शहर, ननिहाल आदि। 
अनुराग - मेरा नाम अनुराग कुमार सिंह है! मैं किशनगंज, बिहार का रहने वाला हूँ! मेरी प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा मेरे ननिहाल पूर्णिया में हुई है! वहीँ मेरा बचपन बीता है! मैंने रसायन शास्त्र से स्नातक किया है! और अब राज कॉमिक्स के लिए कहानियां लिखता हूँ!

Q) - कॉमिक्स प्रेम कब जागा और आपकी पहली कॉमिक कौनसी थी?
अनुराग - कॉमिक्स के प्रति प्रेम मेरे अंदर 7 साल की उम्र में ही जाग गया था! मेरे घर में सभी कॉमिक्स नॉवेल्स और पत्र पत्रिकाओं को पढ़ने के शौक़ीन रहे हैं! मेरे पापा फैंटम और मेंड्रेक के फैन रहे हैं! मेरे ननिहाल में भी सभी ऐसे ही रहे हैं! सो मुझे भी पढ़ने की लत शुरू से ही लग गई! मेरी पहली कॉमिक ताऊ जी की कोई कॉमिक्स थी जिसका नाम मुझे याद नहीं है! उसके बाद चाचा चौधरी और डायमंड के अन्य किरदार भी पढ़ लेता था! राज कॉमिक्स की पहली कॉमिक्स जो मैंने पढ़ी थी वो थी कातिलों का क्लब जिसका अगला भाग आज तक नहीं पढ़ पाया! नागराज की पहली कॉमिक जो मैंने पढ़ी थी वो थी प्रलयंकारी मणि और शंकर शहंशाह! तब मुझे पता भी नहीं था कि नागराज क्या चीज है!

Q) - आपके पसंदीदा किरदार कौन हैं और क्यों?
अनुराग - मेरा पसंदीदा किरदार है परमाणु जो हमेशा से मेरा प्रिय किरदार रहा है! इसको लिखने की अतृप्त इच्छा अब भी मेरे मन में दबी है! हालाँकि मल्टीस्टार कॉमिक्स पुनरुत्थान और विस्तार सीरिज़ में मैं परमाणु को लिख चुका हूँ पर सोलो में अब तक कोई मौका नहीं मिल पाया है मुझे! इसको पसन्द करने के कई कारण है! एक तो ये विज्ञान से जुड़ा किरदार है और मैं खुद भी विज्ञान का छात्र रहा हूँ तो इसके प्रति मेरा झुकाव स्वभाविक है! दूसरा मनु जी ने परमाणु/विनय और उनके सभी किरदारों को इतने सुंदर तरीके से चित्रित किया है कि कोई भी कॉमिक रीडर इससे सहज ही जुड़ जायेगा! तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि परमाणु की स्टोरीज और आर्ट का जो स्टैंडर्ड हुआ करता था उसके नीचे गिरने की जो फ्रस्टेशन थी उसने मुझे परमाणु की कहानियों से और ज्यादा जुड़ने और उसे ठीक करने के लिए प्रेरित किया! आप ऐसा भी कह सकते हैं कि मेरे राइटिंग के क्षेत्र में आने का कारण सिर्फ और सिर्फ परमाणु ही था!

Q) - लेखन के क्षेत्र में कैसे कूदना हुआ?
अनुराग - उपरोक्त प्रश्न में मैं ये बता ही चुका हूँ कि लेखन के क्षेत्र में आने का का कारण क्या था! सन 2006 में राज कॉमिक्स ने फोरम की शुरुआत की थी! फोरम से जुड़ने के बाद मुझे मेरे जैसे अन्य मित्र मिले जो राज कॉमिक्स के वर्तमान स्थिति से नाखुश थे! वो उनको सुझाव देते शिकायतें करते! हम आपस में बहस करते! उनमें से कुछ स्टोरी  भी लिखते थे! उनको देख कर मेरे अंदर का राइटर भी बाहर आने को आतुर होने लगा! पर एक पूरी स्टोरी लिखनी मुझे आती नहीं थी और नेट के साधन भी सिमित थे! इसलिए मैं सिर्फ शॉर्ट में आइडियाज लिख कर देता था! तब 2008 में फैन मीटिंग में शामिल होने दिल्ली जाने का मौका मिला! जहाँ संजय जी से मिलने के बाद पक्का मन बना लिया कि अब राइटर ही बनना है! और फिर उसके कुछ महीनों बाद ही मैंने राज कॉमिक्स ज्वाइन कर लिया!

Q) - राज कॉमिक्स फोरम के दौर के बारे में नए पाठकों को बताएं। 
अनुराग - फोरम के बारे में क्या कहूँ? जितना भी कहूंगा कम लगेगा! ये एक ऐसा मंच था जो हम जैसे पाठकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था! इस मंच ने मुझे खुद को व्यक्त करना सिखाया! अपनी भावनाओं को जाहिर करने का इससे अच्छा मंच हो ही नहीं सकता! नहीं तो इससे पहले कॉमिक पढ़ कर जो भी विचार मन में आते थे वो मन में ही घुमड़ते रहते थे किसी प्रेत की तरह! कहने को बहुत कुछ होता था पर कोई सुनने वाला नहीं होता! फोरम में कई अच्छे दोस्त मिले जो मेरी तरह समान रूचि रखते थे! जिनके साथ खुल कर अपने विचार रख सकता था! बहस कर सकता था! 

Q) - जीवन और लेखन में किन कलाकारों, लेखकों और लोगो को अपना आदर्श मानते हैं?
अनुराग -  राइटिंग में अनुपम जी, वाही जी और संजय जी को मैं अपना आदर्श मानता हूँ! आर्टिस्ट में अनुपम जी, मनु जी का कोई तोड़ नहीं है!

Q) - अबतक की आपकी सर्वश्रेष्ठ रचना किसे मानते हैं?
अनुराग - जलजीवनी को मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना मानता  हूँ! ये कहानी मैंने बहुत मन से लिखी थी और भेड़िया से मानसिक जुड़ाव होने  के बाद ये एकमात्र ऐसी स्टोरी है जिसकी परिकल्पना और लेखन सबकुछ मेरा अपना था!

Q) - कई पाठकों को शिकायत है कि आपका काम काफी कम देखने को मिलता है, उनसे क्या कहेंगे?
अनुराग - इसको आप मेरा आलस्य कह सकते हैं या मन की दुविधा! जब तक कोई कांसेप्ट मुझे रोमांचित नहीं करता मैं उससे जुड़ नहीं पाता! मैंने बेमन से भी कई बार लिखने की कोशिश की है पर या तो वो पूरी नहीं हो पाती या फिर आशानुकूल नहीं होती!

Q) - आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताएं। 
अनुराग - सर्वनायक विस्तार की आगामी कहानी पर काम कर रहा हूँ!

Q) - युवा लेखकों के लिए आपके क्या सुझाव हैं?
अनुराग - एक ही सुझाव है एडिटिंग प्रोसेस से भयभीत न हों! आपकी कहानी कितनी भी अच्छी हो उसमें गड़बड़ियां सम्भव है! उनको दूर करके ही आपका बेस्ट बाहर आयेगा! इसलिए बीच में ही कोशिश करना बन्द न करें!

Q) - कॉमिक्स परिदृश्य में आपके आने के बाद से क्या बदलाव महसूस किये?
अनुराग - कॉमिक्स अब सहज रूप से उपलब्ध नहीं होता! और अब ये आम लोगों की पहुँच से दूर हो चुका है!

Q) - कॉमिक बेस के सिकुड़ने का क्या कारण है और आपके मत में स्थिति में किस तरह सुधार किया जा सकता है?
अनुराग - कई कारण है! नए रीडर्स का न जुड़ना! पुराने रीडर्स का दूर जाना! महंगा और सहज उपलब्ध न होना! कहावत है जो दिखेगा वही बिकेगा! कॉमिक्स कैरक्टर्स का एनिमेशन, टीवी सीरीज या मूवीज में न आ पाना! सुधार के लिए सबसे जरूरी है नए रीडर्स को जोड़ना! इसके लिए मोशन कॉमिक और एनिमेशन बननी चाहिए। बुक फेयर और कॉमिक कॉन जैसे इवेंट ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। पेंटिंग कॉम्पिटिशन जैसी एक्टिविटी द्वारा भी छोटे बच्चों को कॉमिक्स से जोड़ा जा सकते हैं।

Q) - कॉसप्ले, कॉमिक कॉमिक इवेंट्स पर आपका क्या नजरिया है?
अनुराग - कॉस्प्ले और कॉमिक इवेंट्स कॉमिक इंडस्ट्री के लिए संजीवनी का काम कर सकते हैं। पर इसे छोटे शहरों में भी आयोजित करवाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उन रीडर्स को भी कॉमिक्स से जोड़ सकें जो किन्ही कारणवश कॉमिक्स से दूर चले गए हैं।

Q) - कोई पुराना, बंद हो चुका किरदार लिखने का अवसर मिले तो किसे चुनेंगे?
अनुराग - राज कॉमिक्स में मैं निःसंदेह परमाणु को ही चुनूँगा। अगर दूसरे पब्लिकेशन की बात करूँ तो राम रहीम और तौसी।

Tuesday, August 19, 2014

Parmanu's Atom Post Letters - Mohitness :)

Comic - I am Sorry (December 2000)

Comic - Death Dot Com (2001)

Special Thanks to Sanjay Singh for the first image. Second image I google searched the comic name. Both the issues given to fellow fans. 2 letters in RC's letter columns is a rare feat. :)

Saturday, October 27, 2012

रखवाला (Parmanu) [2009]

Year 2009, posted this as a part of story idea contest hosted by RFN (Orkut), later posted it on Raj Comics Website & Forums. Delhi Commonwealth Games 2010 are now history. :) Art by Mr. Kuldeep Babbar.

दिल्ली मे 2010 मे होने वाले राष्ट्रमंडल खेलो (Commonwealth Games) की शुरुआत को कुछ ही दिन बचे है. खिलाडियों, खेल अधिकारीयों और सहायक दलों के रुकने और तैयारी के लिए खेल गाँव मे कैम्पस लगे है.

पहले ही दिन कैम्पस मे गड़बड़ और अपराध होने लगते है जैसे एक कैंप से कुछ ही देर मे फटने वाला विस्फोटक और R.D.X. मिलना, कुछ देशो के खिलाडियों का अपहरण हो जाना. परमाणु तुंरत हरकत मे आता है और अपह्रत खिलाडियों को छुडाता है और विस्फोटक को निष्क्रिय करता है.  परमाणु, विनय के रूप मे खेल गाँव मे भारतीय दल के सुरक्षा अधिकारी के रूप मे वहां रह कर इस मामले की छान-बीन शुरू कर देता है.

भारत पर अंतर-राष्ट्रिय दबाव बढ़ने लगता है और कुछ देश अपने खिलाडी वापस बुलाने की धमकी देते है. परमाणु मीडिया के सामने राष्ट्रमंडल खेलो मे आये सभी लोगो की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेता है.  उसी दिन खेल गाँव मे  सिर्फ उन देशो के कैम्पस पर नकाबपोशों द्वारा हमले होते है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलो के बहिष्कार की धमकी दी थी....परमाणु बनकर विनय उन सभी कैम्पस मे मौजूद लोगो को बचा लेता है पर इस हमले के बीच मे एक चैम्पियन भारतीय मेराथन एथलीट मारा जाता है.

खेलो की से पहले परमाणु राज़ खोलता है की कुछ देशो (जिनके नाम आप लोग खुद जानते है) के एथलीटस और सपोर्टिंग स्टाफ ही असल मे आतंकवादी है...इन्होने ही अन्दर रहकर ये अपराध किये क्योकि अब तक  परमाणु और क्लोज सर्किट केमराज़ ने किसी बाहरी व्यक्ति को खेल गाँव के अन्दर जाते नहीं पकडा था. खेल गाँव आने के एक दिन बाद इन्होने अपने इंतजाम पूरे करके भारत को बदनाम करने के लिए ये अपराध किये. इन खेलो मे शामिल होने के लिए ये कई सालो से तैयारी कर रहे थे और इनकी सरकारों के हस्तक्षेप से अच्छे खिलाडियों की जगह उनके देशो के खेल संचालन करने वाले संस्थानों ने इन्हें खेलो के लिए चुना.....क्योकि राष्ट्रमंडल खेलो का स्तर ओलंपिक खेलो जैसा नहीं है जहाँ हर खेल मे भाग लेने के लिए मुश्किल और बड़े क्वालीफाई स्तर होते है और यहाँ ज्यादा "वाइल्ड कार्ड" धारक खिलाडी भी शामिल हो सकते है.  राज खोलने मे परमाणु की मदद खेल गाँव मे भेस बदल कर रह रहे वक्र ने की थी.

पर इन आतंकियों का असली मकसद भारत को बदनाम करना नहीं बल्कि खेल गाँव को अपने कब्जे मे लेकर अपनी असंवेधानिक मांगें मनवाना था.....गिनती करने पर पता चला की परमाणु उन आतंकी दलों के सभी लोगो को नहीं पकड़ पाया था और उनके बचे हुए खिलाडियों, आदि ने खेल गाँव पर कब्ज़ा कर लिया था. परमाणु उन आतंकियों से लड़कर सभी बंधको को सुरक्षित बचा लेता है जिसमे उसकी मदद करता है भारतीय खेमे मे शामिल Allrounder वक्र. राष्ट्रमंडल खेल अपने समय से शुरू होते है.....और खुद विनय उस मरे हुए मेराथन रनर की जगह दौड़ कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतता है.

The End.

Saturday, October 13, 2012

Dwand (Parmanu & Super Commando Dhruv)

November 2007 on Raj Comics Forums & Blogs. 

 Ad # 1

Jalstarr badhne kay kaaran tatiye Bharat (saath mey Rajnagar) doob raha hai.Idhar Delhi aur aas-paas kay rajya jaanleva mahamari se jhoojh rahein hai.

Bahut bade shaydiyantra ko vifal karne akdoosre se anjaan Dhruv aur Parmanu pahunch chuke hai iss samasya ki jadd Andaman Nicobar dweep samooh par jaha kay 2 kabilo nay unhe sweekar bhi kar liya hai.Waha aakar wo dono phas gaye hai kabilo ki chhoti-chhoti samasyao mey aur yaha badh rahi Bharat kay vinash ki samaysa.

Kya Dhruv aur Parmanu mey se kisi ka prayaas safal hoga :?:

Kya Andamaan Nicobar dweepsamooh par akdoosre ki maujoudgi ka unhe pata chalega :?:

Kaun hai iss shadiyantra kay peeche :?:

Bharat ki samasya kay saath kya inn 2 kabilo ki samasya bhi suljhegi :?:

Bharatvaasi pehle uss mahamari se marenge ya badhte jalstarr se :?:

Kaisa hai ye......Dwand ?

------------X------------X--------------X---------- 

Ad #2

Prastut hai kahani ka doosra Ad.

Rozen Kabila aur Warta Kabila....ye 2 padosi kabile aapsi matbhedo aur ladaiyon kay liye jaane jaate hai. Dhruva ko apnaya Rozen kabile nay jabki Parmanu ko Vinay kay roop mey panaah mili Warta Kabile mey.

Dhruva wahan pehle pahuncha jisne apne kaushal se Rozen kabile kay sardaar ka dil jeeta aur wahan rehne kay liye kabile kay sardaar ki aagya paa li. Dhruva uss kabile ki chhoti-moti samasyaon ko suljha kar wahan kay logo kay dilo mey apna sthaan aur pakka karne mey lag gaya. Rozen Kabile mey samajhdaar Hindustaani shehari kay honay ki khabar poore dweep samooh kay kabilo mey fhail gayi....shayad yahi wajah thi ki Vinay ko Hindustaani shehari honay ki wajah se Warta Kabile mey apne aap sharan mil gayi. Kabilo mey reh kar wahan ki sthaniye samasyaon ko suljhane kay saath-saath Vinay aur Dhruva apni tehkikaat bhi jaari rakhe huey thay.

Badhte huey samudri jal-starr ki wajah se Andaman Nicobar Dweep Samooh kay sabhi kabilo mey shudh peene kay paani ki zabardast killat honay lagi. Warta aur Rozen Kabilo ki paani ki zaroorat ko ek hi paani ka bada talaab poori karta tha. Par ab paani kay liye aaye din dono kabilo kay waasiyon mey tanaav aur hinsak jhadape honay lagi.

Wahan kay kabilo ki ye pratha thi ki koi vivad honay par dono kabilo kay sarvashrestha 50-50 yoddhao mey tab tak yuddh hoga jab tak ek kabile kay saare 50 yoddha maare naa jaaye.....vivad ka nirnay jeetne waale yoddhao kay kabile kay paksh mey hota tha. Buzurgo kay anusaar peechli baar aisa yuddh inn kabilo mey 75 saal pehle hua tha jisme dono kabilo kay aadhe se zyada purush maare gaye thay. Kabilo ki jansankhya kay hisaab se iss baar to sthiti aur zyada vikat thi. Yuddh ka din aaya aur Vinay, Dhruva apni lakh kosishon kay baad bhi yuddh kay nirnay ko nahi rukva sake. Dono taraf kay 100 yoddhao mey khud Vinay aur Dhruva bhi shaamil thay.

Doosre kabile mey shehari honay ki khabar Vinay aur Dhruva ko bhi thi. Yuddh mey aamne saamne aaye Vinay nay Dhruva ko turant pehchaan liya par Dhruva nay Vinay ko shaq ki nigaaho se dekha.....Dhruva ko laga ki Bharat mey ho rahi samasyaon ka sambandh Vinay se ho sakta hai.

Yuddh shuru hua....Dhruva aur Vinay apne vaaro se doosre kabile kay yoddhao ko jaldi-jaldi behosh karne lage taaki ye yoddha aapas mey ek-doosre ki jaan naa le le. Kuch dair baad, aakhirkaar behosh 98 yoddhao kay beech 2 yoddha bache thay......ab aamne saamne thay Vinay aur Dhruva. Sthiti se nipatne ka ab dono ko koi raasta nazar nahi aa raha tha. Kisi ek kay haarne ka matlab hoga ek kabile ka peene kay paani se vanchit ho jaana.

- Mohit Sharma (Trendy Baba)

3D Dhruv by Yogesh Sharma (helpline3D.com)

Sunday, May 20, 2012

Dwand (Parmanu & Super Commando Dhruv)

 Story Ad posted on now defunct Raj Comics Forums (November 2007)

Jalstarr badhne kay kaaran tatiye Bharat (saath mey Rajnagar) doob raha hai.Idhar Delhi aur aas-paas kay rajya jaanleva mahamari se jhoojh rahein hai.

Bahut bade shaydiyantra ko vifal karne akdoosre se anjaan Dhruv aur Parmanu pahunch chuke hai iss samasya ki jadd Andaman Nicobar dweep samooh par jaha kay 2 kabilo nay unhe sweekar bhi kar liya hai.Waha aakar wo dono phas gaye hai kabilo ki chhoti-chhoti samasyao mey aur yaha badh rahi Bharat kay vinash ki samaysa.

Kya Dhruv aur Parmanu mey se kisi ka prayaas safal hoga ?

Kya Andamaan Nicobar dweepsamooh par akdoosre ki maujoudgi ka unhe pata chalega ?

Kaun hai iss shadiyantra kay peeche ?

Bharat ki samasya kay saath kya inn 2 kabilo ki samasya bhi suljhegi ?

Bharatvaasi pehle uss mahamari se marenge ya badhte jalstarr se ?

Kaisa hai ye......Dwand ?
---------------------------------------------